भारत को सम्भावित विजेता मानते हैं राइस
राइस का मानना है कि 16 दिसम्बर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला में भारत की जीत होगी। राइस के मुताबिक भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में विविधिता है और यही वजह है कि वह उसे तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में जीत का दावेदार मान रहे हैं।
समाचार पत्र 'स्पोर्ट्स24' ने राइस के हवाले से लिखा है, "भारतीय टीम संतुलित है। उसके तेज गेंदबाज और स्पिनर मिलकर आक्रमण पंक्ति को पैना बनाते हैं। भारतीय गेंदबाज किसी भी प्रकार की पिच पर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।"
"ऐसे में जबकि भारत के स्पिनर दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों से काफी बेहतर है, मैं खासतौर पर इस श्रृंखला का परिणाम भारत के हक में जाता देख रहा हूं कि स्पिनर इस श्रृंखला में अहम भूमिका अदा करेंगे।"
राइस मानते हैं कि आगामी श्रृंखला के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज डेल स्टेन और एल्बी मोर्कल पर 20 विकेट झटककर अपनी टीम की जीत तय करने का बड़ा दबाव होगा।
राइस ने कहा, "स्टेन और मोर्कल विकेट चटका सकते हैं लेकिन उनसे यह उम्मीद बेमानी है कि वे भारत के 20 बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटा दें। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में गहराई है और इस कारण इन दोनों को सफलता मिलनी तय नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications