Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैतराजी ने 4 साल बाद जिदान से मिलाया हाथ

इटली के टेलीविजन चैनल 'मीडियासेट-5' के मुताबिक मैतराजी ने गुरुवार को खुलासा किया कि उन्होंने बीते महीने मिलान के एक होटल में जिदान के साथ हाथ मिलाया था और इसके साथ ही दोनों के बीच चली आ रही चार साल पुरानी खटास खत्म हो गई।

मैतराजी ने हालांकि यह नहीं बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा था कि जिदान जैसे महान खिलाड़ी ने मैच के अहम मुकाम पर उनकी छाती पर जोरदार प्रहार करके उन्हें मैदान में औंधे मुंह गिरा दिया था। मैतराजी ने कहा, "जो हुआ था, वह राज हमारे सीनों में दफन है। इसे हम बाहर नहीं ला सकते।"

मैतराजी की छाती पर प्रहार करना जिदान के लिए बदनामी का कारण बना था। वह लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। इसी के साथ उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर भी समाप्त हो गया था और साथ ही फ्रांस वह ऐतिहासिक फाइनल मैच हार गया था।

मैतराजी ने इतना जरूर कहा कि उन्होंने जिदान का हाथ तब तक पकड़े रखा, जब तक कि उन्होंने उनकी आंख से आंख नहीं मिलाई। बकौल मैतराजी, "मैंने जिदान का हाथ जोर से पकड़ रखा था। जब उन्होंने मेरी आंख से आंख मिलाने की हिम्मत की, तभी मैंने उनका हाथ छोड़ा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 10, 2010, 13:00 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+