चेन्नई एकदिवसीय : मेहमान टीम मुश्किल में, 3 विकेट गिरे (लीड-2)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम का पहला विकेट मार्टिन गुपटिल के रूप में गिरा, जिन्हें भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने मैच की चौथी गेंद पर पार्थिव पटेल के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया।
उस समय मेहमान टीम का खाता भी नहीं खुल सका था। कुल योग में अभी 14 रन जुड़े थे कि आशीष नेहरा ने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे ब्रेंडन मैक्लम को चलता किया।
मैक्लम ने 10 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए। मैक्लम के खाते में 14 रन जुड़े। इसके बाद 28 रन के कुल योग पर नेहरा ने रॉस टेलर को आउट कर मेहमान टीम को एक और करारा झटका दिया। टेलर नौ रन बना सके। उन्होंने नौ गेंदों पर दो चौके लगाए।
मेहमान टीम ने सात ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं। जेमी होव नौ रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि स्कॉट स्टायरिश ने खाता नहीं खोला है।
भारत ने पांच मैचों की इस श्रृंखला में 4-0 की बढ़त बना रखी है। अब उसका लक्ष्य इस श्रृंखला को 5-0 के अंतर से जीतना होगा। यह श्रृंखला पूरी तरह एकतरफा साबित हुई है।
मेहमान टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई है। ऐसा तब हुआ है जब भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में नहीं उतरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications