Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बोपारा एकदिवसीय टीम से बाहर, वोक्स नया चेहरा

वॉरविकशायर के हरफनमौला क्रिस वोक्स टीम में नया चेहरा हैं। 17 सदस्यीय इंग्लैंड टीम में तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट की दो वर्ष बाद वापसी हुई है। ट्रेमलेट ने अंतिम एकदिवसीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2008 में खेला था।

इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के सदस्य रह चुके लम्बे कद के वोक्स ने 46 प्रथम श्रेणी मैचों में 25.55 की औसत गेंदबाजी से 154 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 1226 रन भी बनाए हैं।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' इंग्लैंड क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्यौफ मिलर के हवाले से लिखता है,"वोक्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने वॉरविकशायर की ओर से शानदार प्रदर्शन किए हैं। टीम में वोक्स का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।"

पहला ट्वेंटी-20 मुकाबला एडिलेड ओवल मैदान पर 12 जनवरी, 2011 को खेला जाएगा जबकि पहला एकदिवसीय मुकाबला 16 जनवरी को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।

एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मुकाबलों के लिए टीम : एंड्रयू स्ट्रॉस (एकदिवसीय कप्तान), पॉल कोलिंगवुड (ट्वेंटी-20 कप्तान), जेम्स एंडरसन, इयान बेल, टिम ब्रेसनन, स्टीवन डेविस (विकेटकीपर), इयॉन मोर्गन, क्रेग किवेस्टर (विकेटकीपर), केविन पीटरसन, अजमल शहजाद, ग्रीम स्वान, जेम्स ट्रेडवेल, क्रिस ट्रेमलेट, जोनाथन ट्रॉट, क्रिस वोक्स, ल्यूक राइट, माइकल यार्डी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 10, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+