Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हांगकांग सुपर सीरीज : चैम्पियन बनकर शीर्ष पर पहुंची सायना(लीड-1)

सायना ने क्वीन एलिजाबेथ स्टेडियम में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की खिलाड़ी शिशियान वांग को 15-21, 21-16, 21-17 से पराजित किया। इस जीत के साथ सायना ने 2010 विश्व चैम्पियनशिप में वांग के हाथों मिली हार का भी हिसाब चुकता कर लिया।

सायना ने इस वर्ष चौथा सुपर सीरीज खिताब जीता है। साथ ही इस वर्ष उन्होंने अपने करियर में पांच खिताब जीते हैं। सायना ने इस वर्ष इंडियन ओपन, सिंगापुर ओपन और इंडोनेशियन ओपन (दो बार) और राष्ट्रमंडल खेल एकल स्वर्ण पदक जीते हैं।

हांगकांग में सायना की खिताबी जीत पक्की मानी जा रही थी क्योंकि उनके खेल का स्तर विश्वस्तरीय था। एशियाई खेलों में सायना हांगकांग की खिलाड़ी प्यूई यिन यिप के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं लेकिन सायना ने यिप को उन्हीं के घर में क्वार्टर फाइनल में हराकर उस हार का हिसाब बराबर किया।

एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरने वाली सायना ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी की खिलाड़ी जूनियन शेंक को कड़े संघर्ष के बाद 21-19, 17-21, 21-12 से हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Sunday, December 12, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+