यह समिति, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलम्बित प्रमुख ललित मोदी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रही है। मोदी द्वारा अनुशासन समिति की वैधता को चुनौती देने के बाद विशेष आम सभा की बैठक बुलाई थी।
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बीसीसीआई की वार्षिक आम सभा में अनुशासन समिति को मंजूरी दी गई, लेकिन इसे बैठक के कार्य विवरण में दर्ज नहीं किया गया था। हमने एसजीएम इसीलिए बुलाई थी। यह एक सामान्य बात थी।"
उल्लेखनीय है कि मोदी के वकील महमूद आब्दी ने पिछले महीने कहा था कि तीन सदस्यीय अनुशासन समिति को बीसीसीआई की आम सभा (जनरल बॉडी) से मंजूरी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*