लाहिरी के अलावा इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हिम्मत राय संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर रहे जबकि थाईलैंड के थांगचाई जाइदी ने यह खिताब अपने नाम किया।
तीन बार एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ द मेरिट विजेता थांगचाई ने अपनी साख के अनुरूप खेल दिखाते हुए अंतिम दिन रविवार को सेवन अंडर पार 65 का स्कोर हासिल किया और 300,000 डॉलर की पुरस्कार राशि अपने नाम की।
लाहिरी ने कहा, "मैं नतीजे से खुश हूं। बीते वर्ष ब्लैक माउंटेन ओपन में मैं अच्छा खेला था और अब मुझे फिर से वहां खेलने का मौका मिला है। मैं अपनी रैकिग सुधारने का प्रयास करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।