हांगकांग सुपर सीरीज बैडमिंटन : सायना सेमीफाइनल में
थाईलैंड की सलाकजीत पोनसाना को गुरुवार को लगातार गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली सायना ने शुक्रवार को स्थानीय खिलाड़ी प्यूई यिन यिप को 21-11, 21-10 से पराजित किया।
प्यूई ने प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की यून जो बेई को पराजित किया था लेकिन वह विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सायना के शानदार खेल के सामने नहीं टिक सकीं।
पहले गेम में सायना ने प्यूई को अपने आगे टिकने नहीं दिया लेकिन दूसरे गेम में प्यूई ने जोरदार वापसी करते हुए एक समय 8-8 की बराबरी कर ली थी। इसके बाद हालांकि सायना ने अपने खेल में सुधार किया और यह गेम 21-10 से जीत लिया।
शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में सायना की भिड़ंत जर्मनी की खिलाड़ी जूनियन शेंक के साथ होगी। छठी वरीयता प्राप्त शेंक ने क्वार्टर फाइनल में चीन की जियांग यांजीयाओ को 21-14, 16-21, 21-12 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications