रणजी ट्रॉफी : पंजाब ने हरियाणा पर कसा शिकंजा (लीड-1)
दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी के शतक लगाने मनदीप 125 गेंदों में सात चौके लगा चुके हैं जबकि पहली पारी में तीन रन से शतक चूकने वाले उदय 90 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 93 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
पंजाब की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रवि इंदर सिंह तीन रन के कुल योग पर बिना खाता खोले हरफनमौला जोगिंदर शर्मा की गेंद पर पगबाधा हो गए।
करण गोयल भी कुछ खास नहीं कर सके और एक रन के निजी स्कोर पर संजय बधवार की गेंद पर नितिन सैनी को कैच थमा बैठे। पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले सारुल कंवर 26 रन बनाकर सनी सिंह की गेंद पर पगबाधा हो गए। सारुल ने 35 गेंदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्का लगाया।
इससे पहले, दूसरे दिन के नाबाद लौटे बल्लेबाज अमित मिश्रा (11) और राणा (38) ने तीसरे दिन की शुरुआत सम्भलकर की। अमित गुरुवार के अपने निजी स्कोर में छह रन जोड़ ही पाए थे कि उन्हें 17 के स्कोर पर जसकरन सिंह ने पंकज धरमानी के हाथों कैच करवाया।
अमित ने इस दौरान 75 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया। अमित ने सचिन राणा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की।
राणा ने शानदार 102 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 165 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए। राणा ने ध्रुव सिंह (नाबाद 30) के साथ नौवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की।
हरियाणा की ओर बधवार ने सात रन बनाए जिन्हें जसकरन ने रनआउट किया। पंजाब की ओर से तेज गेंदबाज मनप्रीत सिंह ने सर्वाधिक चार जबकि जसकरन तीन और भारत लोंबा के खाते में एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications