Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : मुम्बई को सस्ते में समेट दिल्ली भी लड़खड़ाई (लीड-1)

दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (25) और कप्तान मिथुन मन्हास (5) नाबाद लौटे।

धवन 56 गेंदों पर पांच चौके जबकि मन्हास ने 12 गेंदों पर एक चौका लगाया है। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 19 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

दिल्ली की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद 11 रनों के निजी स्कोर पर अनुभवी तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की गेंद पर ओनकार गौरव को कैच थमा बैठे। उन्मुक्त ने 20 गेंदों पर दो चौके लगाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ संपन्न हुए एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली भी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और पांच रन बनाकर चलते बने। कोहली ने अगरकर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 14 गेंदों पर एक चौका लगाया।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुम्बई ने 47 रन के कुल योग पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।

साहिल कुकरेजा (27) और ओनकार गौरव (1) के रूप में मुम्बई ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में गंवा दिया। कुकरेजा ने 43 गेंदों पर पांच चौके लगाए।

प्रफुल्ल बघेला (10) ने भी निराश किया। कप्तान वसीम जाफर से मुम्बई की टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह भी 32 रनों के व्यक्तिगत योग तक पहुंचकर अपना नियंत्रण खो बैठे। प्रदीप सांगवान की गेंद पर मयंक तेहलान को कैच देने से पहले जाफर ने 44 गेंदों पर छह चौके लगाए।

रोहित शर्मा 57 गेंदों पर छह चौके की मदद से 37 रन बनाए। रोहित को सुमित नरवाल ने पुनीत बिष्ट के हाथों कैच करवाया। जाफर और रोहित ने पांचवें विकेट के लिए सर्वाधिक 62 रनों की साझेदारी की।

प्रशांत नायक ने 35 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 13 रन बनाए। प्रशांत को सांगवान ने पुनीत के हाथों कैच करवाया। सुर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 73 रन बनाए।

यादव ने 89 गेंदों पर 15 चौके लगाए। प्रशांत और यादव के बीच छठे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई। यादव को सांगवान ने कोहली के हाथों कैच करवाया।

अजीत अगरकर 47 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन जबकि इकबाल अब्दुल्ला ने 20 गेंदों पर छह चौके की मदद से 31 रन बनाए।

अब्दुल्ला और मन मंगेला को नरवाल ने पगबाधा आउट किया। अगरकर को सांगवान ने तेहलान के हाथों कैच करवाया।

दिल्ली की ओर से नरवाल और सांगवान ने चार-चार विकेट झटके जबकि परविंदर अवान के खाते में दो विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 15, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+