रणजी ट्रॉफी : पेवेलियन लौटी उड़ीसा की आधी टीम
उड़ीसा ने 35 ओवर के खेल के दौरान छह विकेट पर 113 रन बना लिए थे। सुब्रजीत साहू 40 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के साथ 25 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि लगनजीत समल 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए हैं।
उड़ीसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज परेश पटेल (25) और नटराज बेहेरा (22) ने सम्भलकर शुरुआत की। पटेल और बेहेरा ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की।
राणा की गेंद पर नितिन सैनी को कैच देने से पहले पटेल ने 47 गेंदों पर चार चौके लगाए जबकि निरंजन बेहेरा को राणा ने छह रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया। बेहेरा ने पांच गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया।
नटराज अनुभवी जोगिंदर की गेंद पर सैनी को कैच दे बैठे। उन्होंने 52 गेंदों पर दो चौके लगाए। गोविंद पोद्दार बिना खाता खोले जोगिंदर की गेंद पर सैनी के द्वारा लपके गए। विप्लव समंत्रे को एक रन के निजी स्कोर पर राणा ने बोल्ड किया।
विकास पाती ने विकेट पर जमने की कोशिश की लेकिन उन्हें संजय बधवार ने 21 रन के स्कोर पर राणा के हाथों कैच करवाया। विकास ने 49 गेंदों पर तीन चौके लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications