वड़ोदरा एकदिवसीय : तैयार हैं मैक्लम
पीठ में तकलीफ के कारण मैक्लम गुवाहाटी में खेले गए पहले मुकाबले और जयपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले के लिए मैदान में नहीं उतर सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में कीवी टीम दोनों मुकाबले हारकर श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ रही है।
मैक्लम ने शुक्रवार को सुबह के सत्र में वड़ोदरा के रिलायंस क्रिकेट मैदान पर अभ्यास किया और इस दौरान वह बिल्कुल सहज दिखे। इस आधार पर टीम प्रबंधन उनके खेलने को लेकर उम्मीद बनाए हुए है। शाम के अभ्यास सत्र के बाद टीम के फीजियो इस बात की घोषणा करेंगे कि मैक्लम वाकई शनिवार को खेलेंगे या नहीं।
कीवी टीम के लिए मैक्लम की सेवाएं बहुत जरूरी हैं क्योंकि कई प्रमुख बल्लेबाज लय में नहीं हैं जबकि जेसी राइडर जैसा उसका एक प्रमुख बल्लेबाज टेस्ट श्रृंखला के बाद ही स्वदेश लौट गया। टेस्ट श्रृंखला में दोहरा शतक लगा चुके मैक्लम की वापसी से मेहमान टीम को निश्चित तौर पर फायदा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications