Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोच्चि को हरी झंडी मिलने से थरूर और श्रीसंत खुश

केरल से सम्बंध रखने वाले दोनों लोगों ने इसके लिए बीसीसीआई को धन्यवाद कहने के साथ यह भी कहा कि यह राज्य के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बीसीसीआई में हिस्सेदारी से जुड़े विवाद को लेकर कोच्चि फ्रेंजाइजी टीम की दलीलों से संतुष्ट होकर उसे ट्वेंटी-20 लीग में खेलने की अनुमति दे दी गई। इस टीम को अब कोच्चि प्राइवेट लिमिटेड नाम से जाना जाएगा।

तिरुवनंतपुरम से लोक सभा सदस्य थरूर को कोच्चि फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े विवाद के कारण ही अपना पद छोड़ना पड़ा था। थरूर पर अपनी महिला मित्र और बाद में पत्नी बनीं सुनंदा पुष्कर को फ्रेंचाइजी टीम में स्वेट इक्विटी दिलाने का आरोप था।

थरूर ने कहा, "मेरे राज्य के खेल प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर है। मैं इस 21वीं शताब्दि की फ्रेंचाइजी के साथ राज्य के विकास की अपार संभावना देख रहा हूं। मैंने इस टीम को खड़ा करने के लिए मेहनत की थी। किसी को स्वेट इक्विटी दिलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं थी। मैं अपने राज्य के युवा खिलाड़ियों के अंदर आईपीएल में खेलने की भूख को देखते हुए कुछ करना चाहता था।"

कोच्चि को बड़े नाटकीय ढंग से आईपीएल में खेलना का अधिकार मिला है। हिस्सेदारी के विवाद में उलझी इस फ्रेंचाइजी टीम प्रबंधन ने बीते सप्ताह बीसीसीआई को यह सूचना दे दी थी कि वह आईपीएल से हट रही है क्योंकि हिस्सेदारी को लेकर उसका विवाद खत्म नहीं हो रहा है।

बीसीसीआई इसे लेकर अंतिम फैसला करने ही वाली थी कि इस फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर कहा कि उसके हिस्सेदारों के बीच समझौते के आसार बनते दिख रहे हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने इस फ्रेंचाइजी को फैसले तक पहुंचने के लिए पांच दिसम्बर तक का समय दिया।

इससे पहले बीसीसीआई ने कहा था कि आईपीएल के नियमों के तहत कोच्चि को अपने हिस्सदारों की स्थिति साफ करनी होगी अन्यथा उसे किंग्स इलेवन पंजाब की तरह आईपीएल से बाहर कर दिया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई ने कोच्चि को एक महीने का समय दिया था।

भारतीय टीम में केरल के एकमात्र प्रतिनिधि श्रीसंत ने भी इस खबर पर अपार खुशी जाहिर की है। श्रीसंत ने कहा, "मैं कोच्चि टीम के लिए खेलना चाहता हूं लेकिन मैं नहीं जानता कि नीलामी में क्या होगा। कोच्चि के लिए खेलना मेरा सपना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 5, 2010, 19:25 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+