एशियाड-2010 (तीरंदाजी) : तरुणदीप ने जीता रजत (लीड-1)
तरुणदीप ने फाइनल में पहुंचकर देश के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया था लेकिन उन पर देश को पहली बार इस स्पर्धा में स्वर्ण दिलाने की जिम्मेदारी थी।
तरुणदीप इस जिम्मेदारी को निभा नहीं सके और फाइनल में दक्षिण कोरिया के वूजिन किम के हाथो 7-3 से हार गए। इस तरह भारत अपना आठवां स्वर्ण जीतने से चूक गया।
तरुणदीप ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाड़ी चुन चिया सुंग को 7-3 से पराजित किया। इससे पहले तरुणदीप ने 1/4 इलिमिनेशन राउंड में दक्षिण कोरिया के जिनयेक ओह को 6-4 से हराया था।
1/8 इलिमिनेशन राउंड में तरुणदीप मलेशिया के तीरंदाज चुन सियांग चेन पर 6-0 से जीत हासिल की थी जबकि क्वालीफाईंग दौर में तरुणदीप ने वियतनाम के ट्रांग केन डायो को 5-1 के अंतर से पराजित किया था।
भारत के एक अन्य तीरंदाज राहुल बनर्जी क्वार्टर फाइनल में हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गए हैं। 1/16 इलिमिनेशन राउंड में नेपाल के जीत बहादुर मुकतान को 4-0 से हराने वाले राहुल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चिया चुन सुंग के हाथों 0-6 से हार गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications