Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वड़ोदरा एकदिवसीय : टीम इंडिया की ठोस शुरुआत (लीड-6)

गम्भीर 15 गेंदों का सामना कर चार चौके लगा चुके हैं। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से ब्रैंडन मैकलम और मार्टिन गुप्टिल ने पारी की शुरूआत की। मैच के पहले ही ओवर में जहीर खान ने मैकलम को शून्य के स्कोर पर मुरली विजय के हाथों कैच करा दिया। गुप्टिल को कप्तान गम्भीर ने शानदार थ्रो पर रन आउट किया। गुप्टिल ने केवल 12 रन बनाए। विलियम्सन 25 रन बनाकर मुनाफ पटेल के शिकार बने जबकि रॉस टेलर केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जहीर ने विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच आउट करवाया।

स्टायरिस 22 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर युवराज सिंह के हाथों कैच आउट हुए। स्टायरिस के आउट होने बाद बल्लेबाजी करने आए टीम के कप्तान डेनियल विटोरी भी कुछ खास नहीं कर पाए और केवल तीन रन बनाकर यूसुफ पठान की गेंद पर युवराज को कैच दे बैठे।

विटोरी के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए गेरेथ हॉपकिन्स को भी पठान ने ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया और उन्हें युवराज के हाथों ही कैच आउट करा दिया। हॉपकिन्स ने केवल छह रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए जेम्स फ्रैंकलिन के नाबाद 72 रनों की मदद से नौ विकेट खोकर 224 रन बनाए। नॉथन मैकलम ने 43 रनों का योगदान दिया। उन्हें अश्विन ने गम्भीर के हाथों कैच आउट करवाया। मैकलम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए काइल मिल्स ने 15 रन बनाए। मिल्स नौवें विकेट के रूप में रन आउट हुए।

इससे पहले तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए। तेज गेंदबाज श्रीसंत की जगह जहीर और सुरेश रैना की जगह आलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में जगह दी गई है। वहीं न्यूजीलैंड टीम में मैकलम की वापसी हुई है जबकि टिम साउदी के स्थान पर जेम्स फ्रैंकलिन को जगह दी गई है।

भारत ने गुवाहाटी में खेले गए पहले मुकाबले में कीवी टीम को 40 रनों से हराया था जबकि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में जहां विराट कोहली ने शतक जड़ा था वहीं दूसरे मुकाबले में कप्तान गौतम गम्भीर के बल्ले से नाबाद शतक निकला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 4, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+