Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने मैच पर कसा शिकंजा

हरियाणा की पहली पारी की रन संख्या से उत्तर प्रदेश अभी भी 37 रन पीछे है। हरियाणा ने पहली पारी में 272 रन बनाकर 105 रनों की बढ़त प्राप्त की थी। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 167 रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने तक तन्मय श्रीवास्तव (33) और मोहम्मद कैफ (11) नाबाद लौटे। तन्मय ने 68 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए जबकि कैफ 28 गेंदों का सामना कर एक चौका लगा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश की सलामी जोड़ियों शिवाकांत शुक्ला और तन्मय ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। शुक्ला और तन्मय ने पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की।

शुक्ला को 18 रनों के निजी योग पर जोगिंदर शर्मा ने पगबाधा आउट किया। शुक्ला 39 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए।

एकलव्य द्विवेदी को एक रन के निजी स्कोर पर जबकि आमिर खान को शून्य के स्कोर पर जोगिंदर शर्मा ने आउट किया।

इससे पहले, हरियाणा की ओर से सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी और राहुल दीवान ने पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की।

सैनी ने 122 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 12 चौके लगाए। सैनी को भुवनेश्वर कुमार ने पगबाधा आउट किया।

सनी सिंह 30 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर आमिर खान को कैच देकर पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए। राहुल दीवान 76 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर आमिर को कैच दे बैठे।

राहुल ने 163 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। अनुभवी हेमांग बदानी एक रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर तन्मय श्रीवास्तव के हाथों लपके गए।

अमित मिश्रा 19, सचिन राणा 16, ध्रुव सिंह 11 और जोगिंदर शर्मा ने छह रनों का योगदान दिया।

उत्तर प्रदेश की ओर से भुवनेश्वर ने सर्वाधिक छह विकेट झटके जबकि चावला के खाते में तीन और आरपी सिंह ने एक विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 2, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+