बांग्लादेश को भी हराने के काबिल नहीं हमारी टीम : आस्ट्रेलियाई मीडिया
पत्र ने लिखा है, "एशेज को भूल जाइए? अब तो हम अगर बांग्लादेश को भी हरा दें तो खुद को भाग्यशाली समझिए। अब हमें ऐसी पराजयों का अभ्यस्त हो जाना चाहिए। इस टीम से कोई उम्मीद बेमानी है।"
एक अन्य समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने लिखा है कि एशेज अब आस्ट्रेलिया के हाथ से निकल चुका है। स्तंभकार मैल्कम कान ने लिखा है, "हमारी कलई खुल गई है। एडिलेड टेस्ट ने साबित कर दिया है कि हम अपनी ताकत खो चुके हैं। अब हमें एशेज में जीत का सपना छोड़ देना चाहिए।"
एडिलेड टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने स्पिनर ग्रीम स्वान के पांच विकेटों की मदद से आस्ट्रेलिया को एक पारी और 72 रनों से पराजित किया। इसके साथ इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया पर 100वीं जीत दर्ज की। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच बराबरी पर छूटा था। ब्रिस्बेन में खेले गए उस मैच में भी इंग्लैंड ने बेहतर खेल दिखाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications