किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ेंगी नवरातिलोवा
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी नवरातिलोवा ने जून में स्तन कैंसर से उबरने के बाद पूरी दुनिया को संदेश देने के लिए यह अभियान शुरू किया है।
नवरातिलोवा 'लारियस स्पोर्ट्स फॉर गुड फाउंडेशन' नाम की स्वयंसेवी संस्था के लिए धन जुटाएंगी, जो शारीरिक रूप से अक्षम युवाओं को खेलों में मनोवांक्षित सफलता हासिल करने के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराती है।
नवरातिलोवा को 19,340 फुट ऊंची चोटी पर चढ़ने में एक सप्ताह का समय लगेगा और इस दौरान वह ब्लॉग के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहेंगी। नवरातिलोवा ने अपने ताजातरीन ब्लॉग में लिखा है कि वह दुनिया को यह बताना चाहती हैं कि कैंसर या फिर विकलांगता किसी की सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Wednesday, December 8, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications