सेंचुरियन टेस्ट : स्मिथ ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला (लीड-4)
खराब मौसम के कारण यह मैच लगभग साढ़े चार घंटे की देरी से शुरू हो रहा है। भारतीय समयानुसार छह बजे अम्पायरों ने आधिकारिक तौर पर सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान की पिच का मुआयना किया और टॉस के लिए हरी झंडी दी।
इससे पहले, भारतीय समयानुसार अम्पायरों और मैच रेफरी ने साढ़े चार बजे के आसपास पिच का मुआयना किया था लेकिन उस समय हालात खेल के लायक नहीं था। सीमा रेखा के चारों और पानी भरा था और सुपर-सोकर की मदद से इस काम में तेजी आई और मैदान को खेल के लायक बना दिया गया।
सेंचुरियन में लगभग साढ़े तीन घंटे पहले ही बारिश बंद हो गई थी और अब अच्छी धूप भी खिल गई है। बुधवार रात और गुरुवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने सुपर स्पोर्ट पार्क को लगभग तालाब की शक्ल दे दी थी।
इस कारण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे होने वाला टॉस का कार्यक्रम दो बजे तक के लिए टाल दिया गया था। बारिश के कारण दो बजे भी टॉस नहीं हो सका था। इसके बाद अम्पायरों ने दो बार मैदान का निरीक्षण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications