इस वर्ष तीन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल को लगातार दूसरी बार आईटीएफ के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है जबकि अपने करियर में एक भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सकीं वोजनियास्की ने पहली बार यह सम्मान हासिल किया है।
वोजनियास्की विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार हैं। उन्होंने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को पदच्युत करके यह कुर्सी हासिल की है। इस वर्ष वोजनियास्की के नाम कुल छह टेनिस खिताब दर्ज हुए हैं।
दूसरी ओर, नडाल ने इस वर्ष फ्रेंच ओपन पर पांचवीं बार कब्जा किया। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीता और फिर सितम्बर में अमेरिकी ओपन जीतकर उन्होंने 'करियर ग्रैंड स्लैम' पूरा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।