Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली के खिलाफ मुम्बई की पकड़ मजबूत (लीड-1)

मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 267 रन पर सिमटने वाली मुम्बई की टीम ने दूसरे दिन गुरुवार को इकबाल अब्दुल्ला (25/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली की पहली पारी 201 रनों पर समेट दी।

दिन का खेल खत्म होने तक मुम्बई ने हालांकि 74 रनों के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसने 140 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है, जो आने वाले समय में दिल्ली के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

साहिल कुकरेजा 96 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे सूर्यकुमार यादव तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। मुम्बई ने ओनकार गौरव (30) और प्रफुल्ल बाघेला (5) के विकेट गंवाए हैं। गौरव को प्रदीप सांगवान ने चलता किया जबकि बाघेला का विकेट सुमित नरवाल के खाते में गया।

इससे पहले, दिल्ली की पूरी टीम 69.4 ओवरों में पेवेलियन लौट गई। दिल्ली के लिए कप्तान मिथुन मन्हास के शानदार अर्धशतक लगाया। पहले दिन बुधवार को पांच रन पर नाबाद लौटे मन्हास ने अपनी 66 रनों की पारी में 110 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए लेकिन शिखर धवन एक दिन पहले के अपने कुल योग में ज्यादा इजाफा नहीं कर सके और 32 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

धवन पहले दिन 25 रन पर नाबाद रहे थे। दिल्ली की टीम ने मुम्बई को पहली पारी में 267 रनों पर समेटने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक 47 रन के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे।

मैच के दूसरे दिन दिल्ली ने मन्हास और धवन के अलावा मयंक तेहलान का विकेट गंवाया जो 29 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। तेहलान ने 63 गेंदों पर दो चौके लगाए।

दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी और उसके सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद 11 रनों के निजी स्कोर पर अनुभवी तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की गेंद पर ओनकार गौरव को कैच थमा बैठे थे। उन्मुक्त ने 20 गेंदों पर दो चौके लगाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सम्पन्न हुए एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली भी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और पांच रन बनाकर चलते बने थे। कोहली ने अगरकर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 14 गेंदों पर एक चौका लगाया।

इसके बाद रोहित भाटिया (8), प्रदीप बिष्ट (12), नरवाल (4), सांगवान (6) और परविंदर अवाना (16) ने निराश किया। मुम्बई की ओर से अब्दुल्ला के अलावा अजीत अगरकर और आविष्कार साल्वी ने दो-दो विकेट झटके। मुन मंगेला को भी एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 16, 2010, 20:25 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+