रणजी ट्रॉफी : मन्हास का अर्धशतक, दिल्ली ने बनाए 152 रन
पहले दिन बुधवार को पांच रन पर नाबाद लौटे मन्हास ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए लेकिन शिखर धवन एक दिन पहले के अपने कुल योग में ज्यादा इजाफा नहीं कर सके और 32 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। धवन पहले दिन 25 रन पर नाबाद रहे थे।
दिल्ली की टीम ने मुम्बई को पहली पारी में 267 रनों पर समेटने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक 47 रन के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे।
मैच के दूसरे दिन दिल्ली ने मन्हास और धवन के अलावा मयंक तेहलान का विकेट गंवाया जो 29 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। तेहलान ने 63 गेंदों पर दो चौके लगाए।
दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी और उसके सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद 11 रनों के निजी स्कोर पर अनुभवी तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की गेंद पर ओनकार गौरव को कैच थमा बैठे थे। उन्मुक्त ने 20 गेंदों पर दो चौके लगाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ संपन्न हुए एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली भी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और पांच रन बनाकर चलते बने थे। कोहली ने अगरकर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 14 गेंदों पर एक चौका लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications