रणजी ट्रॉफी : रेलवे की पारी भी लड़खड़ाई
भोजनकाल तक रेलवे ने 90 रन के कुल योग पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। प्रशांत अवस्थी 13 और करण शर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रेलवे ने सलामी बल्लेबाज फैज फजल (7), श्रेयस खानोलकर (26) और कप्तान संजय बांगड़ (29) के विकेट गंवाए हैं। बंगाल की ओर से रनदेव बोस, अशोक ढींढा और लक्ष्मी रतन शुक्ला ने एक-एक सफलता हासिल की है।
इससे पहले, मैच के पहले दिन बुधवार को बंगाल की टीम अपनी पहली पारी में 201 रनों पर धराशायी हो गई थी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की शुरुआत खराब रही। बंगाल की ओर से गतिमोनी बसु ने 128 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 58 रन बनाए।
इसके अलावा कप्तान मनोज तिवारी ने 133 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 रनों का योगदान दिया। सौरव गांगुली से बंगाल को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप रहे। गांगुली केलव 13 रन बना सके।
रेलवे की ओर से अनुरीत सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि अनुभवी जय प्रकाश यादव और अनुभवी मुरली कार्तिक ने दो-दो जबकि बांगड़, शर्मा और निलेश कुमार चौहान ने एक-एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications