हैदराबाद, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल यहां चल रहे इंडियन ओपन बैडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा नहीं लेंगी। सायना ने टखने में चोट की वजह से इस स्पर्धा में भाग लेने से इंकार किया है। उन्हें हांगकांग सुपर सीरीज के लिए खेले गए मैच में यह चोट लगी।
सायना ने कहा, "हांगकांग सुपर सीरीज के फाइनल मैच में मुझे चोट लगी। सुबह अभ्यास के दौरान मुझे दाहिने टखने में दर्द का अनुभव हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।