इंग्लिश टीम के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा है कि इस मामले में पीटरसन को परिपक्व तरीसे से व्यवहार करना चाहिए क्योंकि यह सीधे तौर पर इंग्लिश टीम प्रबंधन के नियमों से जुड़ा है।
स्ट्रॉस से जब यह पूछा गया कि प्रतिबंध के बावजूद पीटरसन ने ट्वीट करके किस हद तक नियमों का उल्लंघन किया है तब स्ट्रॉस ने कहा, "मेरे हिसाब से पीटरसन ने जो मामला उठाया था, वह गंभीर है लेकिन उन्हें इसे लेकर ट्वीट नहीं करना चाहिए था। मैं भविष्य में उनसे परिपक्वता की उम्मीद करता हूं।"
पीटरसन ने अपने ट्वीट में लिखा था कि बुधवार को हुई बारिश के बाद एडिलेड मैदान में स्थित अभ्यास पिचों को समय रहते नहीं ढका गया। इससे उनकी टीम को अभ्यास करने में दिक्कत हुई और इसके लिए उसे इंडोर अभ्यास केंद्र जाना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।