Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (मुक्केबाजी) : सुरंजय सेमीफाइनल में हारे, कांस्य मिला (लीड-1)

क्वांगचो (चीन), 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज मुक्केबाज सुरंजय सिंह 16वें एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा के 52 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में हार गए हैं।

बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सुरंजय को चीन के योंग चांग ने 6-5 से पराजित किया। इस हार के बावजूद सुरंजय कांस्य जीतने में सफल रहे।

इससे पहले, कविता गोयत 69-75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में हार गईं। कविता को चीन की जिनजी ली ने 5-1 से पराजित किया। इस हार के बावजूद कविता को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।

कविता ने पहले राउंड में एक अंक प्राप्त किया जबकि ली ने पहले राउंड में तीन और चौथे राउंड में दो अंक हासिल किए। कविता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की मेरिना वोलनोवा को कड़े संघर्ष के बाद 8-7 से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Wednesday, November 24, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+