रणजी ट्रॉफी : दिल्ली के 3 विकेट गिरे, उन्मुक्त का अर्धशतक
कप्तान शिखर धवन 42 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 39 रन बनाकर पेवेलियन लौटे जबकि आदित्य जैन छह रन बना सके। इसके अलावा मयंक तेहलान पांच रन से आगे नहीं बढ़ सके।
दिल्ली ने पहले दिन खेल खत्म होने तक पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 48 रन बनाए थे। पहले दिन 17 पर नाबाद लौटने वाले सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चांद 132 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद हैं।
गौरव छाबड़ा ने 42 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन जोड़े हैं। रेलवे की ओर से अनुभवी गेंदबाज संजय बांगड़ ने दो विकेट झटके हैं।
इससे पहले, रेलवे की ओर से श्रेयस खनोलकर ने सर्वाधिक 102 रनों की पारी खेली। खनोलकर ने इस दौरान 187 गेंदों का सामना कर 19 चौके लगाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की शुरुआत खराब रही थी। खानोलकर के अलावा कप्तान मुरली कार्तिक ने 54 गेंदों में सात चौके की मदद से 37 रनों का योगदान दिया।
दिल्ली की ओर से विकास मिश्रा ने सर्वाधिक तीन जबकि प्रदीप सांगवान तथा सुमित नरवाल ने दो-दो और रजत भाटिया व कपिल यादव ने एक-एक विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications