रणजी ट्रॉफी : दिल्ली की सधी शुरुआत (लीड-1)
दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 48 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (26) और उन्मुक्त चंद (17) नाबाद लौटे।
धवन और उन्मुक्त के बीच पहले विकेट के लिए अब तक 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है। धवन 25 गेंदों में छह चौके जबकि उन्मुक्त 23 गेंदों में तीन चौके लगा चुके हैं।
रेलवे की ओर से श्रेयस खनोलकर ने सर्वाधिक 102 रनों की पारी खेली। खनोलकर ने इस दौरान 187 गेंदों का सामना कर 19 चौके लगाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की शुरुआत खराब रही। उसके सलामी बल्लेबाज फैज फैजल 17 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए।
फैजल ने नौ गेंदों में एक चौके की मदद से छह रन बनाए। कपिल यादव ने फैजल को आदित्य जैन के हाथों कैच करवाया।
हरफनमौला संजय बांगड़ आठ रन के निजी योग पर चलते बने। बांगड़ को सांगवान ने बोल्ड किया। राकेश मिश्रा बिना खाता खोले सांगवान की गेंद पर विकास मिश्रा को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए।
एचडी रावल ने क्रीज पर जमने की कोशिश की लेकिन विकास ने उन्हें 18 रन के निजी योग पर बोल्ड किया। रावल ने 43 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए।
महेश रावत ने 29 गेंदों में तीन चौके की मदद से 18 रन बनाए। महेश को सुमित नरवाल ने बोल्ड किया। रावल और महेश ने पांचवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की।
धीरन साल्वी 34 रन के निजी योग पर रजत भाटिया की गेंद पर धवन को कैच देकर चलते बने। धीरन ने 46 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए।
अनुभवी जयप्रकाश यादव 26 गेंदों में दो चौके लगाकर 16 रन के निजी स्कोर पर नरवाल की गेंद पर पुनीत बिष्ट को कैच थमा बैठे।
कप्तान मुरली कार्तिक ने 54 गेंदों में सात चौके की मदद से 37 रनों का योगदान दिया। कार्तिक को विकास ने धवन के हाथों लपकवाया। अनुप्रीत सिंह विकास की गेंद पर पगबाधा आउट हुए जबकि पहला मैच खेल रहे अमित मिश्रा 7 रन पर नाबाद रहे।
दिल्ली की ओर से विकास ने सर्वाधिक तीन जबकि सांगवान तथा नरवाल ने दो-दो और भाटिया व कपिल ने एक-एक विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications