डेविस कप : सर्बिया ने पहली बार जीता खिताब (लीड-1)
इस खिताबी मुकाबले में सर्बिया ने फ्रांस को 3-2 से हराया। इस ऐतिहासिक जीत में स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक की अहम भूमिका रही।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जोकोविक ने गाएल मोफिल्स को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर सर्बिया को खिताबी दौड़ में बनाए रखा।
इससे पहले, शनिवार को लोड्रा और अर्नाड क्लेमेंट ने युगल मुकाबले में सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक और ट्रोयच्की को 3-6, 6-7, 6-4, 7-5, 6-4 से हराकर फ्रांस को 2-1 की बढ़त दिलाई थी।
इसके बाद जोकोविक ने रिवर्स एकल मुकाबला जीतकर सर्बिया को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया था। जोकोविक ने शुक्रवार को जाइल्स सिमोन को 6-3, 6-1,7-5 से हराया था।
जोकोविक ने कहा,"हमारे लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है। यह जीत हमारे लिए व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा के साथ-साथ देश के लिए बड़ी जीत है।"
फ्रांस को हराकर पहली बार डेविस कप का खिताब जीतने वाले सर्बिया के इस शहर में रविवार की रात सैकड़ों लोगों ने जीत का जश्न मनाया।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक, सेंट्रल स्क्वायर पर जश्न मनाने के लिए जमा हुए लोगों को सर्दी भी नहीं रोक सकी। लोगों ने हाथों में झंडे लिए सर्बिया चैम्पियन के नारे लगाए।
भारी संख्या में लोगों के जमा होने से स्क्वायर के आस-पास की सड़कों पर यातायात कई घंटों तक बाधित रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications