चैम्पियंस ट्राफी में पाकिस्तान के लिए जगह बनाएगा एफआईएच
एफआईएच ने कहा है कि वह 2011 में भारत में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के आगामी संस्करण में छह की बजाय आठ टीमें उतारेगा। इसमें पाकिस्तान भी शामिल होगा।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में विश्व की शीर्ष छह टीमें हिस्सा लेती हैं लेकिन 2011 नवम्बर-दिसम्बर में होने वाले इसके अगले संस्करण में भारत और पाकिस्तान के अलावा विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया, ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी, इंग्लैंड, हॉलैंड, स्पेन और एशियाई चैम्पियन कोरिया की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी।
भारत की महिला टीम चैम्पियंस चैलेंज-1 टूर्नामेंट में खेलेगी, जो 2012 के चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाईंग दौर होगा। यह टूर्नामेंट स्कॉटलैंड की राजधानी डबलिन में 18 से 26 जनवरी, 2011 के बीच खेला जाएगा। इसमें भारत को अजरबैजान, जापान, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन और अमेरिका से भिड़ना है।
2011 महिला चैम्पियंस ट्रॉफी में चीन, न्यूजीलैंड, अर्जेटीना, जर्मनी, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कोरिया और हॉलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट हॉलैंड में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications