रूस 24 घंटे पहले से जानता था नतीजा : ब्रिटिश मीडिया
रूस ने 2018 विश्व कप की मेजबानी हासिल की है जबकि मध्यपूर्व के छोटे से देश कतर को 2022 में विश्व कप के आयोजन का जिम्मा सौंपा गया है। कतर विश्व कप की मेजबानी करने वाला एशिया का तीसरा देश है। इससे पहले जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी कर चुके हैं।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' का दावा है कि रूसी अभियान के प्रमुख एलेक्सी सोरोकिन इस बात को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने इंग्लिश टीम से गुरुवार को कहा था कि उनके पास मेजबानी पाने के लिए जरूरी मत हैं।
पत्र लिखता है, "सोरोकिन को इस बात की जानकारी थी कि रूस को मेजबानी मिल रही है। उन्होंने इस सम्बंध में इंग्लिश टीम को बताया भी था।"
2018 की मेजबानी की दौड़ में रूस और इंग्लैंड सबसे बड़े दावेदार थे लेकिन इंग्लैंड जहां पहले दौर के मतदान में दो मत ही हासिल कर सका वहीं रूस ने दूसरे दौर में कुल 13 मत हासिल किए।
मतदान में हुई इस धांधली को लेकर इंग्लिश दल के प्रमुख एंडी एनसन भी नाराज हैं। एनसन ने कहा, "हमें लगा था कि हमें लगभग छह मत मिलेंगे। हम सात और आठ मतों की भी उम्मीद कर रहे थे लेकिन परिणाम आने के बाद लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications