वड़ोदरा एकदिवसीय: भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला
वड़ोदरा, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने वड़ोदरा के रिलायंस कारपोरेट क्रिकेट मैदान पर शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान गौतम गम्भीर ने कहा कि इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज श्रीसंत की जगह जहीर खान और सुरेश रैना की जगह आलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में जगह दी गई है।
वहीं न्यूजीलैंड टीम में ब्रैंडन मैकलम की वापसी हुई है जबकि टिम साउदी के स्थान पर जेम्स फ्रैंकलिन को जगह दी गई है।
इससे पहले भारत ने गुवाहाटी में खेले गए पहले मुकाबले में कीवी टीम को 40 रनों से हराया था जबकि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में जहां विराट कोहली ने शतक जड़ा था वहीं दूसरे मुकाबले में कप्तान गौतम गम्भीर के बल्ले से नाबाद शतक निकला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications