लंदन ओलम्पिक में 10 पदक पर नजर गड़ाए हुए है खेल मंत्रालय
खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव इन्जेती श्रीनिवास ने आईएएनएस से कहा, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, निशानेबाजी, और तीरंदाजी में भारत दो-दो पदक जीत सकता है।
श्रीनिवास ने कहा कि बैडमिंटन में सायना नेहवाल के अलावा टेनिस की युगल स्पर्धा में तथा कुश्ती में सुशील कुमार से पदक की उम्मीद की जा सकती है।
बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह मुक्केबाजी स्पर्धा में पदक जीतने के मामले में सबसे मजूबत दावेदार हैं।
श्रीनिवास ने कहा,"मुझे उम्मीद है कि हमें ये सभी खिलाड़ी पदक दिला सकते हैं। हमारे सभी खिलाड़ी विश्व के शीर्ष पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं।"
भारत ने बीजिंग ओलंपिक में तीन पदक जीते थे जिसमें अभिनव बिंद्रा का स्वर्ण पदक भी शामिल है। बिंद्रा ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं।
19वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 38 स्वर्ण पदक जीता था जबकि एशियाई खेलों में 14 स्वर्ण के साथ कुल 64 पदक जीतकर कुल पदकों के मामले में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications