कैटिच की जगह ह्यूज को मिल सकता है मौका
एड़ी में चोट के कारण कैटिच पांच मैचों की एशेज श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। कैटिच ने चोट के बावजूद ब्रिस्बेन में पहले टेस्ट और एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी की लेकिन वह बुरी तरह नाकाम रहे।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक वर्ष 2009 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दो शतक लगाकर शानदार आगाज करने वाले ह्यूज पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान रिकी पोंटिंग की भी पहली पसंद माने जा रहे हैं।
एडिलेड टेस्ट में मिली पारी की हार के बाद आस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही है। सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन शानदार फार्म में हैं लेकिन काबिल साथी की कमी के कारण वह अपनी टीम को अपेक्षित शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं।
इस सम्बंध में पूछे जाने पर पोंटिंग ने मैच की समाप्ति के बाद मंगलवार को कहा था, "कैटिच के स्थानापन्न के तौर पर ह्यूज का ही नाम सबसे पहले मन में आता है। वह काबिल और युवा हैं। उनके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा है। मेरे लिहाज से चयनकर्ताओं को उन्हें ही मौका देना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications