Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

द्रविड़ ने लारा को पीछे छोड़ा, पोंटिंग की बारी

द्रविड़ ने अब तक खेले गए 148 टेस्ट (सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी को लेकर) मैचों में कुल 11957 रन बनाए हैं। द्रविड़ ने लारा (11953) को पीछे छोड़ दिया है जबकि अब उनकी नजर आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिग पर है, जिन्होंने अब तक 12332 रन बनाए हैं।

सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में द्रविड़ अगर 47 रन बना लेते हैं तो वह 12,000 टेस्ट रन बनाने वाले भारत के दूसरे और विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले पोंटिंग के अलावा सचिन तेंदुलकर (14402) इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

लारा को पीछे छोड़ने के साथ द्रविड़ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। द्रविड़ से ऊपर अब पोंटिग और तेंदुलकर हैं। द्रविड़ और पोंटिग के बीच रनों की यह दौड़ रोचक स्थिति में पहुंच गई है। द्रविड़ जहां तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेल रहे हैं वहीं पोंटिग को भी इस वर्ष एशेज के अंतर्गत और तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:52 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+