लगातार छठी बार खिताब के लिए प्रयासरत पुरुष टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए ग्रुप-ए के अपने मुकाबले में बुधवार को दक्षिण कोरिया को हरा दिया।
पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को 37-19 के बड़े अंतर से पराजित किया। पहले मुकाबले में पुरुष टीम ने ईरान को बड़े अंतर से हराया था। फाइनल के लिए पुरुष टीम जापान से भिड़ेगी।
इसी दिन पहली बार एशियाई खेलों में खेल रही महिला टीम ने भी दक्षिण कोरिया को हराया। भारतीय टीम ने यह मैच 47-21 के अंतर से जीता।
ग्रुप स्तर में भारत की यह तीसरी जीत है। सेमीफाइनल में महिला टीम की भिड़ंत ईरान से होगी। यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।
पहले मुकाबले में उसे नेपाल के खिलाफ वॉकओवर मिला था जबकि दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 34-20 से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।