भारत की बादशाहत खतरे में : डिविलियर्स
भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीमों को तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। पहला टेस्ट 16 दिसम्बर से सेंचुरियन में खेला जाना है। इस श्रृंखला के माध्यम से इस बात का फैसला होगा कि भारत के पास सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम की कुर्सी रहेगी या नहीं।
डिविलियर्स ने समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' से बातचीत के दौरान कहा, "आंकड़े और रिकार्ड देखकर यही लगता है कि भारतीय टीम अपने घर में अच्छा खेलती है। यह सामान्य बात है। उसकी असल परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी।
"वैसे भी भारतीय टीम ने हमेशा से हमारे खिलाफ संघर्ष ही किया है। हम भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा लेंगे। हमारे गेंदबाज और बल्लेबाज इसके लिए तैयार हैं। इसमें भारतीय टीम अगर नाकाम होती है तो उसे स्वत: ही सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज उतार देना चाहिए।"
डिविलियर्स ने कहा कि वह भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं लेकिन यह उम्मीद करते हैं कि तेंदुलकर का बल्ला उनकी टीम के खिलाफ नहीं चलेगा।
डिविलियर्स ने कहा, "तेंदुलकर महान खिलाड़ी हैं। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मेरे लिहाज से वह दक्षिण अफ्रीका में अपनी आखिरी श्रृंखला खेलेंगे और इस लिहाज से यह हमारे लिए भी गर्व की बात होगी लेकिन मैं यह उम्मीद करुं गा कि तेंदुलकर का बल्ला उनका साथ न दे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications