नॉर्थ, बोलिंगर और डोर्थी की छुट्टी, बीयर को मौका
सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को चोटिल साइमन कैटिच के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है जबकि नॉर्थ के स्थान पर किसी विशेषज्ञ बल्लेबाज को मौका नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में हरफनमौला स्टीवन स्मिथ के खेलने की उम्मीद बढ़ गई है।
इसके अलावा खराब फार्म के कारण पहले मैच के बाद टीम से बाहर गिए तेज गेंदबाज मिशेल जानसन को एक बार फिर टीम में शामिल कर लिया गया है। साथ ही साथ आक्रमण पंक्ति में पैनापन लाने के लिए बेन हिल्फेनहास को भी मौका दिया गया है। जानसन और हिल्फेनहास, रेयान हैरिस तथा पीटर सिडल के साथ गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं।
पांच मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 0-1 से पिछड़ रही है। ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट बराबरी पर छूटा था जबकि एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम को पारी और 71 रनों से शर्मनाक हार मिली थी।
पर्थ टेस्ट के लिए टीम इस प्रकार है : शेन वॉटसन, फिलिप ह्यूज, रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क, माइकल हसी, ब्रैड हेडिन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल जानसन, रेयान हैरिस, पीटर सिडल, माइकल बीयर और बेन हिल्फेनहास।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications