Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विटोरी की कप्तानी बरकरार

विटोरी को पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम की कमान सौंपी गई है। कीवी टीम पाकिस्तान के साथ तीन टवेंटी-20 मैच, दो टेस्ट मैच और छह एकदिवसीय मैच खेलने हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) को लगता है कि विटोरी के नेतृत्व में टीम ने बांग्लादेश में 0-4 से एकदिवसीय श्रृंखला गंवाने के बाद से अपने प्रदर्शन में सुधार किया है।

इस सम्बंध में एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वॉन ने कहा ,"हमने उचित समीक्षा के माध्यम से जानने की कोशिश की कि टीम में सुधार के लिए क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं उनमें से कप्तानी भी एक मुश्किल मुद्दा था।"

न्यूजीलैंड टीम अगस्त में श्रीलंका में संपन्न त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी। इसके बाद से विटोरी की टीम को बांग्लादेश और भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

विटोरी ने कहा," एक क्रिकेटर होने के नाते मेरे लिए भारत दौरा बेहद खराब रहा। यह सोचकर मुझे बहुत खराब लगता है और हमारे लिए यह शर्मनाक है। मैं कप्तानी का आनन्द उठा रहा हूं लेकिन टीम अगर मेरे बगैर आगे बढ़ती है उसके लिए भी मैं तैयार हूं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 13, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+