Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्मिथ का भारत के खिलाफ खेलना तय नहीं

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले महीने खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले के दौरान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बाउंसर को खेलने के प्रयास में स्मिथ अपनी उंगली चोटिल करा बैठे थे।

स्मिथ की चोट उस श्रृंखला के अगले दो मैचों में खेलने से और बढ़ गई। इसी चोट के बावजूद इस दौरे पर अबू धाबी में स्मिथ ने दो टेस्ट मैच भी खेले।

दक्षिण अफ्रीका के टीम प्रबंधक मोहम्मद मूसाजी ने कहा,"यह वही हाथ है जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के दौरान तीन हफ्ते पहले चोट लगी थी।

पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे वर्तमान टेस्ट मैच में यह चोट क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी के दौरान बढ़ गई। चोट की वजह से स्मिथ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मंगलवार को बल्लेबाजी करने नहीं आए।"

भारत के साथ सेंचुरियन में 16 दिसम्बर से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए स्मिथ का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। मूसाजी ने कहा, "टीम के चिकित्सक ने उन्हें तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। इसे देखते हुए टीम प्रबंधन को स्मिथ के समय रहते फिट होने को लेकर संदेह है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 24, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+