रणजी ट्रॉफी : असम के खिलाफ सौराष्ट्र को मिले 5 अंक
सौराष्ट्र द्वारा जीत के लिए दिए गए 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की दूसरी पारी 76 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई। असम ने पहली पारी में 127 रन बनाए थे। पहली पारी में जडेजा ने पांच विकेट झटके थे जबकि मकवाना को चार विकेट मिले थे।
असम की ओर से श्रीधरन श्रीराम ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया जबकि गोकुल शर्मा (20), अबू नेचिम अहमद (16) और कप्तान अमोल मजूमदार (12) ने निराश किया। पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।
इससे पहले, सौराष्ट्र ने जडेजा के सर्वाधिक 84 रनों की बदौलत दूसरी पारी में 235 रन बनाए थे। सौराष्ट्र की पहली पारी 140 रनों पर सिमट गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Friday, December 17, 2010, 14:25 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications