घर लौटीं सायना, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत
भारत को 28 वर्ष बाद यह खिताब दिलाने वाली सायना ने हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इस खिताबी जीत से वह बेहद खुश हैं और आगे भी इसी तरह से शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगी।
सायना ने पत्रकारों से कहा, "मुझे इस खिताब को जीतने की उम्मीद नहीं थी। मुझे खुशी है कि मैं इस वर्ष का अंत जीत के साथ कर रही हूं। मैंने फाइनल में एशियाई चैम्पियन को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया जो वाकई में मेरे लिए गर्व की बात है।"
भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सायना ने रविवार को मौजूदा एशियाई चैम्पियन चीन की शिशियान वांग को हराकर हांगकांग ओपन सुपर सीरीज का एकल खिताब जीता।
सायना ने इस वर्ष अपना तीसरा सुपर सीरीज खिताब जीता। उन्होंने अपने करियर में कुल पांच खिताब जीते हैं। सायना ने अपने करियर में कुल चार सुपर सीरीज खिताब जीते हैं।
सायना ने इस वर्ष इंडियन ओपन, सिंगापुर ओपन और इंडोनेशियन ओपन (दो बार) और राष्ट्रमंडल खेल के एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीते हैं।
सायना ने कहा कि हांगकांग में मिली खिताबी जीत 2012 में लंदन में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए उन्हें अपनी फिटनेस भी बनाए रखनी होगी।
सायना ने कहा, "अगला वर्ष बहुत कठिन है। मेरा पहला लक्ष्य ओलम्पिक क्वालीफायर में अच्छा खेलना है और उसके बाद फिटनेस के इसी स्तर को ओलम्पिक में बनाए रखना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications