वॉर्न के लिए टेस्ट में वापसी का कोई मौका नहीं : सदरलैंड
पिछले सप्ताह एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों पारी और 71 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से मीडिया में संन्यास ले चुके 41 वर्षीय वॉर्न की दोबारा वापसी की मांग होने लगी थी।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' सदलैंड के हवाले से लिखता है," वॉर्न ने लगभग चार वर्ष पहले अपनी इच्छा से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह इस वर्ष की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के बाद से अबतक क्रिकेट से दूर रहे हैं। सीए ने उनसे खेलने के बारे में कोई सम्पर्क नहीं किया है। जब तक चयनकर्ता सीए प्रबंधन में स्वतंत्र रूप से काम करते हैं मैं वॉर्न से इस बारे में बात करने के इच्छुक नहीं हूं।"
वॉर्न आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन वह चयनकर्ताओं की नजरों में टीम में वापसी के लिए फिट नहीं बैठते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications