Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैक्गिल ने चयनकर्ताओं को लताड़ा

मैक्गिल ने कहा कि वह सपने में भी नहीं सोच सकते कि चयनकर्ता पर्थ में इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए एक ऐसे गेंदबाज को टीम में शामिल करेंगे, जिसके पास अंतर्राष्ट्रीय क्या, प्रथम श्रेणी क्रिकेट का भी पर्याप्त अनुभव नहीं।

मैक्गिल ने समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' से बातचीत के दौरान कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है। यह आश्चर्यजनक और निराशाजनक फैसला है। हमें टीम में बदलाव नहीं करनी चाहिए थी। दुख की बात यह है कि चयनकर्ता यह नहीं समझ रहे हैं कि हम बिना बदलाव के भी मैच जीत सकते हैं।"

"बदलाव हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए लेकिन बीयर को टीम में जगह देकर चयनकर्ताओं ने साबित कर दिया है कि वह टीम को जीतते हुए नहीं देखना चाहते। यह वक्त प्रयोग का नहीं, परिणाम देने का है और इस लिहाज से नेथन हॉरित्ज हमारे लिए उपयोगी हो सकते थे।"

पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रहा है। पर्थ में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। एडिलेड में आस्ट्रेलिया को पारी और 71 रनों से हार मिली थी जबकि ब्रिस्बेन में खेला गया पहला मैच बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 12, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+