For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पर्थ में पोंटिंग की कप्तानी दांव पर

By Staff

पोंटिंग इस टेस्ट को जीतने में कामयाब होते हैं या नहीं यह तो वक्त बताएगा लेकिन 19 दिसम्बर, 2010 को अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रहे पोंटिंग इस टेस्ट को जीतकर अपने इसे यादगार जरूर बनाना चाहेंगे।

यह पूछने पर कि अगर आस्ट्रेलिया एशेज श्रृंखला हार जाती है तो क्या आप कप्तान बने रहेंगे? इसपर पोंटिंग ने कहा,"शायद नहीं। मैं खुद को अपने आप कप्तान नहीं चुन सकता। ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसके बारे में सोचा ही नहीं।"

पोंटिंग ने कहा, "कप्तानी का निर्णय मेरे हाथ से बाहर है। मुझे उम्मीद है कि हम इस टेस्ट को जीतने में सफल होंगे। मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।"

पोंटिंग ने इस श्रृंखला में अब तक 70 रन बनाए हैं। पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में कुल 75 मैच खेले हैं जिसमें 47 मैचों में उन्हें जीत हासिल हुई है।

पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को पारी और 71 रनों से करारी शिकस्त दी थी जबकि ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड ने उसे अपनी बल्लेबाजी के दम पर ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 15, 2010, 18:00 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+