आईपीएल से फिर बाहर रहेंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर
सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्त रहने की वजह से यह कदम उठाया गया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के अनुसार, आईपीएल आयोजकों ने निर्णय लिया है कि जब तक पाकिस्तानी खिलाड़ियों से सम्बंधित स्पॉट फिक्सिंग विवाद को सुलझा नहीं लिए जाते तब तक पाकिस्तानी क्रिकेटरों की आईपीएल में वापसी नहीं हो सकती।
इससे पहले, पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों ने आईपीएल के पहले संस्करण में हिस्सा लिया था जबकि दूसरे और तीसरे संस्करण में भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आई तनाव की वजह से उन्हें खेलने की इजाजत नहीं दी गई थी।
पाकिस्तान के कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं दिए जाने को लेकर निराशा जता चुके हैं।
पाकिस्तान के एक बड़े क्रिकेटर ने अपना नाम नहीं बताते हुए कहा,"यह शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए बहुत ही दुख की बात है कि वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications