क्वीन एलिजाबेथ स्टेडियम में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में सायना ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की खिलाड़ी शिशियान वांग को 15-21, 21-16, 21-17 से पराजित किया।
विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने इस वर्ष तीसरी बार सुपर सीरीज खिताब पर कब्जा किया है। साथ ही इस वर्ष उन्होंने अपने करियर में पांच खिताब जीते हैं।
एशियाई खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली सायना ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी की खिलाड़ी जूनियन शेंक को कड़े संघर्ष के बाद 21-19, 17-21, 21-12 से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।