समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए इस मुकाबले में युनाइटेड के लिए दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी जी सुंग पार्क ने एकमात्र गोल किया। युनाइटेड 2-0 से जीत सकता था लेकिन वायने रूनी पेनाल्टी पर गोल नहीं कर सके।
युनाइटेड की टीम लीग में अब तक अजेय है। उसके साथ में अभी भी एक मैच है जबकि वह आर्सेनल और मैनचेस्टर सिटी से दो अंकों की बढ़त कायम कर चुका है।
इस मैच के लिए युनाइटेड ने जहां दिमितार बेरबातोव को अंतिम-11 में शामिल नहीं किया जबकि आर्सेनल ने युवा गोलकीपर वोसिएक सिजेन्स्की को मौका दिया। सिजेन्स्की अपने प्रयासों से कोच आर्सीन वेनगर को प्रभावित करने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।