Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं स्टेन : विन्सेंट बार्न्‍स

बार्न्‍स का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका का अपने घर में गेंदबाजी आक्रमण काफी धारदार है। भारत के खिलाफ 16 दिसम्बर से सेंचुरियन में खेला जाने वाला पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी स्टेन के ऊपर निर्भर रहेगी।

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैच और पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी।

बार्न्‍स ने 'स्पोर्ट्स 24' से शुक्रवार को कहा, "हमारे बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि हम 20 विकेट चटकाने में सक्षम नहीं हैं लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपने घर में 20 विकेट झटकने में सफल होंगे। दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं होती हैं और हमें भारत के खिलाफ इसका फायदा मिलेगा।"

बार्न्‍स ने कहा, "विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज स्टेन पिछले महीने अबु धाबी में पाकिस्तान के साथ संपन्न श्रृंखला की शुरुआत में थोड़े महंगे जरूर साबित हुए लेकिन वह आगे के मैचों में अपनी गेंदबाजी में सुधार करते गए। श्रृंखला के अंत में वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तक पहुंच गए थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 11, 2010, 18:25 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+