Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वड़ोदरा एकदिवसीय : गंभीर की एक और शतकीय पारी, बनाई जीत की हैट्रिक (राउंडअप)

इस जीत के साथ ही पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के द्वारा जीत के लिए दिए गए 225 रनों के लक्ष्य को भारत ने 39.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 126 रनों की शादनदार नाबाद पारी के लिए गम्भीर को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया।

न्यजीलैंड की ओर से रखे गए 225 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए गम्भीर और मुरली विजय की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत की। विजय ने रन आउट होने से पहले 30 रन बनाए। उन्होंने 50 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे गम्भीर ने अपनी कप्तानी में दूसरा और करियर का नौंवा शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 117 गेंदों का सामना किया और 16 चौके लगाए। गम्भीर और विजय ने पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की। कोहली ने 63 रनों की अपनी पारी में 70 गेंदों का सामना किया तथा 6 चौके और 2 छक्के लगाए। गम्भीर ने कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए नाबाद 114 रन जोड़े।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज जहीर खान, रविचंद्र अश्विन और यूसुफ पठान ने दो-दो विकेट झटके जबकि मुनाफ पटेल के खाते में एक विकेट गया।

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए।

कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच के पहले ही ओवर में जहीर खान ने मैक्लम को शून्य के स्कोर पर मुरली विजय के हाथों लपकवाया।

गुपटिल को कप्तान गम्भीर ने शानदार थ्रो पर रन आउट किया। गुपिटल ने 12 रन बनाए। विलियमसन 25 रन बनाकर मुनाफ पटेल के शिकार हुए जबकि रॉस टेलर चार रन बनाकर जहीर की गेंद पर साहा को कैच थमा बैठे।

स्कॉट स्टायरिस 22 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर युवराज सिंह के हाथों लपके गए। स्टायरिस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए टीम के कप्तान डेनियल विटोरी भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर यूसुफ पठान की गेंद पर युवराज को कैच दे बैठे।

विटोरी के बाद गारेथ हॉपकिन्स को भी पठान ने ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया और उन्हें युवराज के हाथों कैच कराकर पेवेलियन का रास्ता दिखाया। हॉपकिन्स ने छह रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स फ्रेंकलिन ने नाबाद 72 रन बनाए। फ्रेंकलिन ने नेथन मैक्लम (43) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 94 रनों की साझेदारी की। मैक्लम को अश्विन ने गम्भीर के हाथों कैच करवाया। मिल्स 15 रन बनाकर रन आउट हुए।

जीत के बाद गम्भीर ने कहा,"हमारे लिए यह मैच बहुत महत्वपूर्ण था। हम न्यूजीलैंड को श्रृंखला में वापसी करने का मौका नहीं देना चाहते थे। जहीर एक अच्छे गेंदबाज हैंे। उन्होंने पहले ओवर में मैक्लम को आउट कर टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई। मुनाफ ने रणजी वाला फॉर्म जारी रखते हुए अच्छी गेंदबाजी की जो भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है। मैंने हाल में बड़े स्कोर नहीं बनाते हुए अपने को देखा है इसलिए शतक हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हमने इस मैच से पहले अगले तीनों मुकाबलों को एक श्रृंखला की तरह लेने का निर्णय किया था। अगले दोनों मैचों में हम बेहतर परिणाम देने की कोशिश करेंगे।"

हार के बाद कीवी कप्तान विटोरी ने कहा,"भारत के लिए टॉस जीतना अच्छा रहा। गेंद पिच पर काफी तेजी से आने के साथ-साथ स्पिन भी हो रही थी। सुबह विकेट पर थोड़ी नमी थी बाद में विकेट सूख गया। 224 का स्कोर कभी भी पर्याप्त नहीं होता। हमारे लिए मैच का शुरू का समय काफी कठिन रहा। भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी उस समय विकेट पहले से अच्छा हो गया था। भारतीय टीम ने गम्भीर की कप्तानी में अच्छा खेल दिखाया। हमारे ऊपर से दबाव अभी गया नहीं है। हम अंत तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हमारे शीर्ष बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने की जरूरत है। उम्मीद है कि बाकी के मैचों में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

पांच मैचों की इस में श्रृंखला में अभी दो मैचे खेले जाने बाकी है। चौथा मैच बेंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि पांचवां मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 4, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+